सदस्यता

आदर्शवादी काँग्रेस पार्टी में मूल रूप से समान सदस्यता का ही प्रावधान है

पार्टी का सदस्य: भारतीय संविधान सम्मत मताधिकार प्राप्त ‘‘वे’’ वयस्क महिला/पुरुष, आदर्शवादी काँग्रेस पार्टी के सदस्य हैं, जिन्होंने, ऑनलाइन मेम्बरशिप ले ली है अथवा पार्टी द्धारा  जारी किये गये सदस्यता प्रोफार्मा अर्थात सदस्यता आवेदन-पत्र, में उल्लिखित अपेक्षित विवरण के साथ पूर्णरूपेण भरकर, फोटो सहित, निर्धारित सदस्यता शुल्क जमा करके पावती प्राप्त कर ली है।

पार्टी का सदस्य कौन बन सकता हैः 
(क):- पागल, दिवालिया या देशद्रोही को छोड़कर 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को जो भारतीय नागरिक हो तथाः-

  • भारतीय संविधान में आस्था रखता/रखती हो।
  • पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तों में विश्वास रखता/रखती हो।
  • पार्टी की सदस्यता के लिए सदस्यता आवेदन पत्र को भरा हो।(Online Or Manual)

(ख):- सदस्य के अधिकार

  • पार्टी की सामान्य बैठकों में भाग ले सकता है।
  • पार्टी का प्रत्येक सदस्य पार्टी संगठन के आन्तरिक चुनाव में दायित्व वर्गीकरण के रूप में प्राप्त क्षेत्राधिकार के अंतर्गत निर्धारित क्षेत्र में भाग ले सकता है।
  • विधितः आधिकारिक रूप से नियुक्त हो जानें पर पार्टी के सांगठनिक कार्य-प्रभार सम्बन्धी दायित्वों को ग्रहण कर सकता है।

(ग):- सदस्य के कर्तव्य तथा दायित्व

  • पार्टी की रीतियों-नीतियों, कार्यक्रम का प्रचार, प्रसार।
  • पार्टी की सदस्य संख्या में बढ़ोत्तरी।
  • अपने कार्यक्षेत्र के अन्दर सम्बन्धित अध्यक्ष के पार्टी संविधान सम्मत निर्देशों का अनुपालन।

(घ):- सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया

  • पागल या दिवालिया घोषित होने पर अथवा न्यायालय द्धारा संज्ञेय अपराध की सजा पाये जाने पर।
  • त्याग पत्र देने पर
  • अनुशासनिक कार्यवाही होने पर।
  • सदस्यता अवधि समाप्त होने पर।
  • किसी भी सदस्य की सदस्यता रद्द करने हेतु सम्बन्धित अध्यक्ष (अपने कार्यक्षेत्र के अन्दर) अधिकृत होंगे। अन्तिम अधिकार केन्द्रीय अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर, केन्द्रीय समिति को होगा
  • पार्टी का कोई भी सदस्य जिस दिन, किसी अन्य राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण कर लेगा उसी समय तत्काल प्रभाव से उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जायेगी

सदस्यता शुल्क एवं सदस्यता नवीनीकरण 
(क): सदस्यता शुल्क- पार्टी की सदस्यता शुल्क रु0 50/- (पचास रूपये मात्र) है , किन्तु ऑनलाइन सदस्य्ता में 53.54 (न्यूनतम तिरपन रुपये चौवन पैसे या इससे अधिक देय होगा) देय होंगे। जो कुल समयावधि दो वर्ष के लिए मान्य होगा।
(ख): सदस्यता का नवीनीकरण- सदस्यता अवधि कुल दो वर्षों के लिए मान्य होगी। इसी गणनाक्रम के आधार पर सदस्यता अवधि समाप्त होने के एक माह पूर्व सदस्यों को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करना होगा।