आदर्श वादी काँग्रेस पार्टी के बारे मे कुछ तथ्य और हमारा एजेंडा

नमस्ते,

सादर अभिवादन 

हम भारत निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली से, “आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी” नाम से

पंजीकृत संप्रभु राजनीतिक दल हैं हमारा झंडा, विधान, संविधान अन्य पार्टियों से अलग है ना हम किसी पार्टी के सहायक हैं और ना ही हमारा किसी पार्टी से गठबंधन है, हमारी ओर से आपका स्वागत, वंदन, अभिनंदन है ।। 

यदि आप आदर्शवादी बनकर, भारत देश में एक बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक बदलाव के लिये राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के इच्छुक हैं तो यह लक्ष्य आप आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़कर प्राप्त कर सकते हैं ।।

 

     हम आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी हैं, सोनिया जी, राहुल गांधी, प्रियंका जी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से हमारा ना तो कोई वास्ता सरोकार है और ना ही हमारा कोई गठबंधन है. “हम” भारत निर्वाचन आयोग से पंजीकृत एक अलग राजनीतिक दल हैं, हमारा अलग विधान है अलग संविधान है, हम और सभी राजनीतिक दलों से अलग एक पूर्ण राजनितिक दल आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी हैं ।

 

  आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के बारे में कुछ भी जानकारी करनी है तो पार्टी की वेबसाइट-:

https://www.aadarshwadi.com अथवा

https://www.aadarshwadisandesh.in

 पर लॉगिन करके पूरा अध्ययन किया जाना चाहिए.

 

पार्टी के श्रीमान राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी के विषय में जानकारी करने के लिए उनकी वेबसाइट -:

https://www.bdtripath.com

 पर लॉगिन करके भली-भांति अवलोकन किया जा सकता है.

 

अब बात करते हैं पार्टी के एजेंडे की-:

 

   पहला नंबर एजेंडा है समाज में अमीरी-गरीबी की खाई बहुत गहरी हो गई है बहुत सारे लोग अनायास और यकायक खूब अधिक संपन्न बड़े आदमी बन गए हैं, उनकी व्यापक स्तर पर जांच होनी चाहिए, अगर यह बात राष्ट्रीय स्तर पर कही जाए तो कुछ यूं समझिए कि देश भर के कुछ सौ प्रमुख उद्योगपति घरानों में देश की कुल दौलत का 70 फ़ीसदी से ज्यादा हिस्सा स्थाई रूप से केंद्रित हो गया है,

अगर इसे प्रतिशत में समझना चाहेंगे तो कुछ यूं समझिए कि पचासी प्रतिशत लोग दवाई, पढ़ाई, आवास, भोजन, संचार और यातायात जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए रोजमर्रा के संघर्ष में तल्लीन हैं.

इसके ठीक उलट 15% लोग इतनी दौलत पर कब्जा किए बैठे हैं कि उसे खर्च भी नहीं कर पा रहे हैं.

 

  दूसरा जो भी भ्रष्टाचारी है उसको चिन्हित कीजिए और सरकार को लिखिए कि उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए.

 

  तीसरा झूठ, फरेब, अफवाह और असहिष्णुता की जो राजनीति चल रही है उसको खत्म करने के लिए समाज में जन-जागरूकता अभियान चलाना.

 

  चौथा एजेंडा है की समाज में सदाचार एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना हो “लोग” प्रेम और प्रार्थना पर विश्वास करें इसके लिए रचनात्मक कार्य करना है.

 

  पांचवा एजेंडा है सारे समाज के सभी छोटे-बड़े लोगों को एक सूत्र में पिरोकर एक संगठन तैयार करना जो वक्त-जरूरत पर, व्यक्तिगत तौर पर, एक दूसरे की मदद कर सके और एक आदर्शवादी समाज की रचना करने में विश्वास करते  हो.

 

   छठा और महत्वपूर्ण एजेंडा यह है कि पार्टी की एक बेहद महत्वपूर्ण लाइन है की -:

“ना गलत करेंगे और ना गलत सहेंगे”

इस धारणा को सच मानकर अपना जीवन बिताने वाले लोगों की फौज तैयार कीजिए, जो किसी भी गलत का विरोध करने के लिए लड़ाका बन के आगे की पंक्ति में पूरे समाज और समूह का संचालन करें.

 

    रचनात्मक कार्य करने के संदर्भ में सभी सहयोगी सदस्यों, कार्यकर्ता जनों, पार्टी पदाधिकारी को यह कह सकते हैं कि वह अपने-अपने मोहल्ला लेवल के क्षेत्र में सुबह-सुबह एक समूह एकत्रित करके सदाचार एवं नैतिक शिक्षा संगोष्ठी का रेगुलर आयोजन करना शुरू करें जिसमें सदाचार की बातें, नैतिक शिक्षा की बातें, सिविल रूल्स की बातें, सिविलाइज्ड आचरण कैसे किया जाता है-? इस तरह की बातें, “व्यक्ति-परिवार-समाज” कि अमुक-अमुक समस्याओं के समाधान के लिए क्या उपाय किया जा सकता है-? इस तरह की बातें, अलग-अलग वक्ता के द्वारा क्रमशः किया जाए और रोज किया जाए.

इसके नियमित आयोजन से एक नई जन-जागृति आएगी.

 

    जब मोहल्ला लेवल पर लोग छोटे-छोटे ग्रुप में एकत्रित होना शुरू करेंगे तो वह दूसरे रचनात्मक कार्य जैसे सफाई अभियान जैसे रक्तदान जैसे वृक्षारोपण जैसे अपराध में  लिप्त हुए व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार आदि के लिए भी कार्य करना शुरू करेंगे तो फिर धीरे-धीरे एक नए आदर्शवादी समाज का पुष्पित पल्लवित होना शुरू हो जाएगा.

 

   देश में झूठ और फरेब की राजनीति प्रभावी हो गई है, ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर उनकी गलत व्याख्या के साथ प्रस्तुत करते हुए खास नॉरेटिव सेट किया जा रहा है, खास पार्टी के लोग हिंदू और हिंदुत्व की मनमानी व्याख्या कर रहे हैं, सनातन और धार्मिक समाज की अवधारणा के स्थान पर पाखंडियों और भोग पंथ्यों को बढ़ावा दे रहे हैं.

समाज में जो मूल्य और सद्भाव तथा सेवा आधारित परस्पर प्रेम की राजनीति थी उसको विषाक्त करके विशुद्ध आक्रामक और कट्टर धार्मिक एजेंडे पर चलना चाहते हैं, समय रहते उसका प्रतिकार करना ही होगा.

 

   समाज और देश के युवा बहकावे में आकर अपने-अपने निजी धर्म के कट्टर अनुयाई बनने के नाम पर अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं, उन्हे रोकना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, उन सभी को समझाना होगा कि-:

देश में कानून है, संविधान है, अदालतें हैं, पुलिस है अगर कुछ गलत हुआ है तो गलत रोकने वाली व्यवस्था सही तरह से काम करे, इसका प्रयास होना चाहिए, ना की गलत को रोकने के लिए सामान्य लोग कानून अपने हाथ में लेने लगें.

कानून हाथ में लेने, खुद न्याय करने और एनकाउंटर कर देने, बुलडोजर चलवा कर आरोपी के परिवारजनों का घर गिराने वाली इस सोच को खत्म करने, ऐसी सोच का प्रतिकार करने की आवश्यकता है.

 

   आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी का पहला  प्रमुख सिद्धांत है -: “विधि के शासन की सर्वोच्चता” देश में कानून का राज होना आवश्यक है. किसी भी हाल में कानून का उल्लंघन नहीं होना चाहिए ना ही कानूनी प्रक्रिया में किसी का दखल होना चाहिए, आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी बिना किसी भेदभाव के विधि के पूर्ण और प्रभावी शासन की हिमायती है, सभी मामलों में निष्पक्ष और तटस्थ कार्यवाही ही होनी चाहिये। 

 

   रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार नीचे गिर रहा है, भारत की संप्रभुता का लगातार अवमूल्यन हो रहा है, वर्तमान सरकार ने देश की विदेशनीति का सत्यानाश कर दिया है प्रधानमंत्री अति विशिष्ट वायुयान से देश के जनता की गाढ़ी कमाई का हजारों करोड़ रुपया खर्च करके पूरी पृथ्वी पर स्थित छोटे-बड़े देश का दौरा करते हैं अनायास और आगे बढ़कर तपाक से राष्ट्राध्यक्षों को गले लगाते हैं और जब दुश्मन देश पाकिस्तान से झड़प होती है तो कोई भी देश खुलकर भारत के पक्ष में बयान नहीं देता है ।

 

 अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर अशांति केवल समस्या नहीं है बल्कि एक बड़ा खतरा है, चीन से व्यापार हजारों गुना बढ़ा दिया गया है, प्रधानमंत्री सुबह-शाम, सरेआम, झूठ बोलने में विश्वास करते हैं, (फिर बड़ी सफाई से स्वीकार कर लेते हैं कि वह तो चुनावी जुमला था.) आर्थिक रूप से देश को कुछ लोगों के हाथ गिरवी रख रहे हैं, लगातार तेजी से बढ़ने वाली महंगाई में लोग अपना जीवन नहीं चला पा रहे हैं, शहरों में लोग परेशान हैं मच्छरों से, बंदरों से, बढ़ते हुए मकान किराए से, नगर पालिका के टैक्स से, गांव में लोग परेशान हैं आवारा पशुओं से, जंगली सुअरों से और पुलिस की निष्क्रियता से.

 इस तरह तमाम और राजनीतिक बिंदु है जिस पर राजनीतिक माहौल तैयार करना भी एक बड़ा कार्य है.

 

यह बात हमेशा याद रखने जैसी है कि हम अपने त्याग, समर्पण, सेवा, और निष्ठा तथा लोक कल्याण के लिए तत्परता और मृदभाषिता जैसी चीजों से ही लोगों का दिल जीत सकते हैं और उन्हें अपने पक्ष में सम्मिलित कर सकते हैं.

 ज्यादा खरा बोलने से, विवादास्पद मुद्दों पर बयान देने से बचना है और अपनी वाणी में हमेशा विनम्रता रखनी है ।

समय की माँग है इस देश में विश्वास और नैतिक मूल्यों की पुर्नस्थापना हो, ताकि लोगों को एक बार फिर से उम्मीद हो जाये कि राजनीति सदैव जनता की सेवा के लिये ही है।

जब कभी यह समझ में ना आए की अमुक मुद्दे पर पार्टी की क्या राय है या फिर क्या राय होनी चाहिए

तो उस पर अपने वरिष्ठतम लोगों से विचार विमर्श करके तभी बयान देना है.

 

 सत्ताधारी भाजपा के लोग पूर्ववर्ती सरकारों के कुकर्म गिनाते हैं उसके जवाब में आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी का यह कहना है कि जिन पूर्ववर्ती सरकारों को सत्ता मिली थी और उन्होंने गलतियां की, उनकी गलत नीतियों और दूषित तथा दो मुंहे आचरण के कारण आम चुनाव में जनता ने उन्हें तगड़ा सबक सिखाया और वे सत्ता से बाहर हुए, उनकी गलतियों की सजा उनको दी जा चुकी है. 

 

 अब पिछले 11 से अधिक वर्षों से आप लोग सत्ता में हैं आपके द्वारा भारत देश को विश्व के सभी देशों में सबसे ऊपर ले जाने के लिए क्या-क्या किया गया, कौन-कौन सी उपलब्धियां अर्जित की गई यह बताइए-?

 

क्यों गड़े मुर्दे उखाड़ते हैं.

किसी फिल्मी गाने की चंद लाइन है-:

 

छोड़ो कल की बातें

कल की बात पुरानी

नई दौड़ है नया दौर है

लिखनी नहीं कहानी.

छोड़ो कल की बातें

कल की बात पुरानी 

 

1.- बदलते वैश्विक परिदृश्य में किस प्रकार से भारत पूरे विश्व में सबसे ऊपर सीना तानकर खड़ा रह सकता है इस पर बात की जानी चाहिए.

 

2.- डॉलर के मुकाबले गिरते हुए रुपए की अस्मिता बचाने की बात करनी चाहिए.

 

3.- देश में मनोविकार जनित अपराधों की बाढ़ आई हुई है इस पर रोक कैसे लगेगी इस पर बात होनी चाहिए.

 

4.- साइबर अपराध से हर सौवां घर परेशान है उससे निजात दिलाने की बात होनी चाहिए.

 

5.- देश में हर साल 26 पर्सेंट लोग पारिवारिक सदस्य के बीमारी और इलाज में होने वाले खर्च की वजह से गरीबी रेखा के नीचे चले जाते हैं. इस पर विराम लगे इस पर बात होनी चाहिए.

 

6.- अप्रैल का महीना शुरू होने के बाद 40 दिन बीतते बीतते पूरे देश के लगभग 185 लोकसभा क्षेत्र वाले लगभग 200 जनपदों में पानी की भयावह कमी हो जाती है, हर साल यह होता है इस पर रोक लगाने की बात की जानी चाहिए.

 

7.- मार्च बीतने के साथ ही बिजली कटौती रेखांकित रूप से आगे बढ़ रही है यह नियमित रूप से हर साल गर्मियों की शुरुआत में होता है इस पर कैसे रोक लगे इसकी बात होनी चाहिए.

 

8.- खेतों में उगने वाली चीजों की बात तो छोड़ ही दीजिए, फैक्ट्री में बनने वाली चीजों के दाम भी, आखिर क्यों बेतहाशा बढ़ने की नौबत आ जाती है इस पर बात होनी चाहिए.

 

9.- उपग्रह और स्पेक्ट्रम संचार पर भारत ने उल्लेखनीय प्रगति कर ली है फिर भी अपेक्षाकृत विकसित देशों के भारत में बात करना और इंटरनेट डाटा दोनों ज्यादा महंगा है इस पर बात होनी चाहिए.

 

10.- लोग शराब पीने में, झूठ बोलने में, हिंसक बात करने में और लगभग हिंसक हो जाने में, उन्मादी और आताताई हो जाने में, अधिक गर्व क्यों महसूस करने लगे हैं -? इसके मनोवैज्ञानिक कारणों  का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक रिसोर्स कैसे मिलेंगे इस पर बात करनी चाहिए.

 

11.- देश को झूठ बोलने वाला, आडंबर, दिखावे और फैशन में विश्वास करने वाला प्रधानमंत्री मिला है इसके विपरीत कोई बेहतरीन, स्पष्टवादी, सच्चा, और दूरदर्शी नेता कैसे मिलेगा इस पर बात होनी चाहिए.

और भी बहुत से मुद्दे हैं बात करने के लिए कोई जरूरी है कि गड़े मुर्दों को उखाड़ा जाये ।

 

जानकारी के लिए अब कुछ और विशिष्ट तथ्य -:

 

सन 2012 में केजरीवाल की पार्टी से पहले ही गठित की गई थी आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी. 2013 मई में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से पार्टी को रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ । 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भागीदारी की थी किंतु सफल नहीं हो पाई, केजरीवाल के पास झूठ था, फरेब था, पैसा था, वह सफल हो गए हम अपनी आदर्शवादी सोच के साथ-साथ विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ते रहे, संघर्ष करते रहे. अब हम पूरे भारतवर्ष में अपने विस्तार की योजना पर काम कर रहे हैं. 

भारत देश के तमाम राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भागीदारी की भी योजना पर काम कर रहे हैं।

 

ग्रुप का निर्माण ग्रुप से जुड़े लोगों को पार्टी संबंधित सूचनाओं को प्रसारित करने के लिए किया गया है यदि आप ग्रुप से जुड़ जाते हैं तो आपको पार्टी के संदेश-निर्देश लगातार प्राप्त होते रहेंगे, इसीलिए आपसे विनम्रता पूर्वक निवेदन करता हूं की प्लीज ग्रुप से जुड़ने की कृपा कीजिए.

 

: ग्रुप से जुड़े माननीय यदि पार्टी के बारे में कुछ भी कहना अथवा जानना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी के व्हाट्सएप नंबर 8795060362 पर अपना संदेश भेजना चाहिए.

 

: इसी ग्रुप पर पोस्ट करने की आजादी दिए जाने पर बहुत से साथी नियमों का उल्लंघन करते हैं और अपने व्यक्तिगत विचार अथवा अन्य गैर जरूरी लिंक, समाचार, वीडियो आदि पोस्ट करने लगते हैं जिससे अन्य सदस्यों को असुविधा होती है और वह ग्रुप छोड़कर जाने लगते हैं इसीलिए ग्रुप पर पोस्ट करने की मनाही की गई है.

 

: किसी विषय वस्तु को ठीक तरीके से पढ़ना, सामने वाले की बातें ध्यान पूर्वक सुनना, बहुत जल्दी से कोई प्रतिक्रिया न देना, धैर्य पूर्वक प्रतीक्षा करना, अगंभीर बातें ना बोलना, किसी का दिल दुखाने से परहेज करना, यह सब एक मूल्यवान राजनीतिक और मानवीय गुण हैं, इन्हें किसी भी स्थिति में संयम के साथ अपने भीतर बनाए रखना जरूरी होता है. सुनिए-जानिए-समझिए  तब बोलिए.

 

: आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के तीन प्रमुख सिद्धांत है नंबर एक-: “विधि के शासन की सर्वोच्चता” किसी भी हाल में कानून का उल्लंघन नहीं होना चाहिए ना ही कानूनी प्रक्रिया में किसी का दखल होना चाहिए नंबर दो-: “ना गलत करेंगे और ना ही गलत सहेंगे” नंबर तीन-: सदाचार एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा प्रार्थना पर बल.

 

: उपर्युक्त लिखे संदेश को भली-भांति पढ़ने-समझने और विचार करने के बाद यदि आप आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं तो 

 

आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी में कामकाज के तौर तरीके का पूरी तरह से डिजिटाइजेशन कर दिया गया है ।।

 

पार्टी में ऑनलाइन सदस्यता का प्रावधान ही अमल में लाया जाता है।।

 

आपसे विनम्र निवेदन है कि ऑनलाइन फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण करने की औपचारिकता/ प्रक्रिया पूरी कीजिए ।।

 

 आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी ऑनलाइन मेंबरशिप फार्म का लिंक

 

https://members.aadarshwadisandesh.in/public/ …

 

यदि आप खुद अपना ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं तो आप अपना आधार पहचान पत्र, अपना वोटर आईडी कार्ड, एक फोटो माता-पिता का नाम ईमेल आईडी जी विधानसभा का वोट डालते हैं उसका नाम पार्टी के व्हाट्सएप नंबर 8795060362 पर भेज दीजिए, अथवा पार्टी की मेल आईडी aadarshwadicp@gmail.com पर भेज दीजिए आपके ऑफिस से मेंबर बना दिया जाएगा ।

 

यदि आप आगे बढ़कर हमारी और अधिक मदद करना चाहते हैं तो यह मैसेज वायरल होकर हर एक मोबाइल में पहुंच जाये ऐसा प्रयत्न कीजिये ।

 

आइये साथ मिलकर एक नये भारत के निर्माण के लिये साथ-साथ कदम बढ़ाये ।

मेरा कांटेक्ट नंबर और व्हाट्सएप -: 9910213237

 

मेरी वेबसाइट-:

https://www.bdtripathi.com

 

Share this post

Post Comment