प्रेस विज्ञप्ति: 24 मई 2018

आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेंद्र दत्त त्रिपाठी 3 दिन प्रवास पर यहां जयपुर पधारे। वे यहां राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में पार्टी की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के निमित्त संभावनाओं और व्यवस्था की कड़ी को जोड़ने के लिए दौरे पर आए थे।

श्री त्रिपाठी का कहना है की देश के राजनीतिक हालात में पुनर्जागरण की आवश्यकता है , और पेशेवराना राजनीतिक दलोंं से मुक्ति ही भारत की जनता को उसकी आम परेशानियोंं से मुक्ति दिला सकती है। दो बड़े दल चाहे वे गठबंधन सेे सत्ता मेंं आए या बिना गठबंधन के, उनका चाल चलन जनता के खिलाफ है। एक दूसरे की कमियों बुराइयों के बल पर सत्ता में आना ही उनका लक्ष्य है, क्योंकि नैतिकता और आदर्श से उनका कोई लेना देना नहीं है।

और जब तक राजनीति में नैतिकता और आदर्श की पुन स्थापना नहीं हो जाती हमेशा गलत लोग गलत धाराएं राजनीति में प्रवेश पाती रहेंगी। जनता को गुमराह करती रहेंगी। हमें इस परिदृश्य को बदलना ही होगा।

आगे उन्होंने का कहा कि, आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी न केवल राज्यों में वरन पूरे देश में राजनीति पुनर्जागरण के लिए काम कर रही है और हम इस मिशन में अवश्य ही कामयाब होंगे।

Share this post

Post Comment